फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : लालू के बर्थडे पर आईं रोहिणी आचार्या ने क्यों कहा- बेटों को भी सीख लेनी चाहिए

Sun, 11 Jun 2023 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मीडिया से बातचीत करते हुए रोहिणी आचार्या ने कहा कि लोग चारों धाम का दर्शन करने जाते हैं मेरे चारों धाम यही तो है। मैं अपने माता-पिता दर्शन करने यहां पहुंची हूं।
विज्ञापन
पिता के हाथ से केक खातीं रोहिणी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन में चार चांद लगाने उनकी बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पटना पहुंची। मीडिया से बातचीत करते हुए रोहिणी आचार्या ने कहा कि लोग चारों धाम का दर्शन करने जाते हैं मेरे चारों धाम यही तो है। मैं अपने माता-पिता दर्शन करने यहां पहुंची हूं। रोहिणी ने आगे कहा कि रोहिणी आचार्य ने कहा बेटियों को ही नहीं बल्कि बेटों को भी सीखना चाहिए।

विज्ञापन


किसी में हिम्मत है तो नाम हटाकर दिखा दें...
जिस तरीके से बिहार की राजनीति में चर्चा हो रही है कि लालू प्रसाद यादव कमजोर हो चुके हैं, मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए रोहिणी आचार्या ने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि लालू यादव कमजोर हो चुके हैं अभी भी हर जुबां पर लालू यादव का ही नाम है। अगर किसी में हिम्मत है तो लोगों की जुबान से बिहार की राजनीति से लालू प्रसाद का नाम हटाकर दिखाएं।



रोहिणी बोलीं- पापा आपको हमारी उम्र भी लग जाए
इसके बाद रोहिणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा लालू प्रसाद के जन्मदिन पर सिंगापुर से पटना आईं रोहिणी आचार्या ने लिखा कि आज पूरा देश उनको जन्मदिन की बधाई दे रहा है। आम लोगों के अधिकार के खातिर जिन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। हेप्पी बर्थडे पापा आप को हमारी उम्र लग जाए।
विज्ञापन


सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही राजद
बता दें कि लालू से ज्यादा इस बार उनकी पार्टी उनका जन्मदिन मना रही। पार्टी ने इसके लिए राज्यभर में पार्टी की तैयारी पहले ही कर चुकी थी। राजद इसे सामाजिक एवं सद्धभावना दिवस के रूप में मना रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें