फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: DMCH में इलाज करवा रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, 2015 में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष की हत्या का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 06:58 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि फरार कैदी प्रियरंजन सिंह उर्फ डब्लू ने पत्नी के साथ मिलकर 2015 में फेकला थाना क्षेत्र के रत्नेश सिंह की हत्या कर दी थी। इसी हत्याकांड में वह सजयाफ्ता है, जबकि प्रियरंजन सिंह की पत्नी जमानत पर रिहा कर दी गई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा DMCH में इलाज करा रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि फरार कैदी की पहचान प्रियरंजन सिंह के रूप में हुई है। वह टीबी रोग से पीड़ित था। ज्यादा परेशानी होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे डीएमसीएच के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां से वह फरार हो गया। इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक स्नेह लता ने की है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि फरार कैदी प्रियरंजन सिंह उर्फ डब्लू ने पत्नी के साथ मिलकर 2015 में फेकला थाना क्षेत्र के रत्नेश सिंह की हत्या कर दी थी। इसी हत्याकांड में वह सजयाफ्ता है, जबकि प्रियरंजन सिंह की पत्नी जमानत पर रिहा कर दी गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, फरार हुआ कैदी सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर गांव का रहने वाला है। वह दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र के सीता घरारी स्थित अपने ससुराल में रहा करता था। इसी दौरान उसने फेकला थाना क्षेत्र के निवासी रत्नेश सिंह (जो तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष थे) की हत्या दोनों पति-पत्नी ने मिलकर कर दी थी। वह टीबी की बीमारी से काफी दिनों से ग्रसित बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में दरभंगा मंडल कारा के जेल अधीक्षक स्नेह लता ने की पुष्टि करते हुए कहा है कि डीएमसीएच में इलाजरत विचाराधीन एक कैदी फरार हो गया है। इसे खोजने की कोशिश की जा रही है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें