फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: तेजस्वी बोले- सीएम बनने की जल्दी नहीं, जगदानंद सिंह के बयान से जदयू खफा

Sat, 01 Oct 2022 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है। समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं। उन्होंने भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2023 में मुख्यमंत्री बनने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम बनने की जल्दी नहीं है। हमारा एकमात्र लक्ष्य था भाजपा और RSS को गद्दी से कैसे हटाने का। बिहार से हमने उन्हें हटाया और अब केंद्र से हटाना है। यादव ने यह बात राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान पर बवाल के बाद कही। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार बखूबी चल रही है। समर्थक इस तरह का बयान देते रहते हैं। उन्होंने (नीतीश कुमार) भी स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई लालसा नहीं है। इन सभी चीजों पर चर्चा करने का यह कोई समय नहीं है। इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि लालू, भाजपा, मांझी, जनादेश को धोखा देने वाले नीतीश किसी कीमत पर तेजस्वी को बिहार की सत्ता नहीं सौंपेंगे। फिर एक बार लालू को धोखा देंगे।

सीएम बनने की जल्दबाजी नहीं
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा उन्हें बिहार का सीएम बनने की कोई जल्दी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को इस मुद्दे पर बोलने से परहेज करने की सलाह दी है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा, 'मेरी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और न ही मैं जल्दी में हूं। समर्थक हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं लेकिन यह वह समय नहीं है जब हमें यह सोचना चाहिए कि भविष्य में मुख्यमंत्री कौन होगा। 
विज्ञापन


जगदानंद सिंह ने दिया था बयान
बिहार के डिप्टी सीएम यादव राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दिल्ली में हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। सिंह ने कहा था कि युवा नेता अगले साल तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इस बयान से  नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कुछ नेता नाराज हो गए हैं। जगदानंद सिंह ने गुरुवार को कहा था कि नीतीश कुमार 2023 तक खुद को राष्ट्रीय राजनीति के लिए समर्पित कर देंगे, जब यादव उनके उत्तराधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे।

जदयू के नेता जगदानंद के बयान से नाराज
उधर, जदयू संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने जगदानंद सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने राजद के दिग्गज नेता जगदानंद सिंह की तुलना 'एक उम्रदराज पिता से की, जो अपने बच्चों की शादी किसी न किसी तरह से करने के लिए बेताब है।' कुशवाहा ने कहा कि बिहार राजद अध्यक्ष का बयान महागठबंधन में दरार का संकेत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें