फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : मूर्ति विसर्जन के दौरान दो वर्ग भिड़े, जमकर चले रोड़े, आगजनी भी की

Wed, 25 Oct 2023 09:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : माता दुर्गा के विसर्जन होने के दौरान अचानक दो पक्ष भीड़ गये और देखते ही देखते दोनों तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। लोग इतना भड़क गये कि अब आक्रोशित होकर दुकानों को आग के हवाले करने लगे। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
उपद्रव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक समुदाय के लोगों ने रोड़ेबाजी की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी और फिर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है।

विज्ञापन


जमकर हुई रोड़ेबाजी फिर लगाई दुकानों में आग 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को मूर्ति विसर्जन हो रहा था। मूर्ति कर्पूरी चौक से ले जाया जा रहा था, तभी किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया। फिर देखते ही देखते दो समुदाय एक दूसरे से भीड़ गये। लोग उग्र होकर दोनों तरफ से रोड़ेबाजी करने लगे।  देखते ही देखते बात काफी बिगड़ गई और अब लोग गाड़ी और दुकानों को आग के हवाले करने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साथ बेगूसराय एसपी को दी। सूचना मिलते ही एसपी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उनके निर्देश पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। किसी तरह पुलिस ने हालात पर काबू पाए।

एसपी ने बताया इस वजह से हुई घटना 
घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिया में नगर निगम अंतर्गत कुछ मीट की दुकानें हैं जिन्हें आज विसर्जन को लेकर नगर निगम के द्वारा बंद करवा दिया गया था। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम हो रहा था। तभी जिन मीट दुकानदारों की दुकानें बंद करा दी गई थी, उन लोगों ने विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर फेंकने के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे भीड़ के कुछ लड़कों ने भी जवाब में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

इस तरह दोनों पक्ष एक दूसरे से भीड़ गये और मामला बिगड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही हमलोग यहां पहुंचे और दोनों तरफ बल का प्रयोग किया गया। इसके बाद मामले को शांत किया जा सका।

दस उपद्रवी गिरफ्तार 
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में दस उपद्रवियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां फिलहाल पुलिस कैंप बनाकर मामले को शांत किया गया है। अभी भी कई पुलिस बलों को यहां तैनात किया गया है। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें