फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फिर गंगा में डूब गए तीन बच्चे; देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुटी भीड़ देखती रह गई, मगर नहीं बचे

Wed, 25 Oct 2023 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BIHAR : मूर्ति विसर्जन करने के क्रम में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और उन तीनों युवकों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
युवकों की तलाश में जुटी SDRF टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पटना के मनेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार को तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मनेर थाना को दी। सूचना मिलते ही  पुलिस इस बात की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान करने में डूबे 
घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि बुधवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने घाट पर कुछ युवक गए थे। इसी क्रम में व्यापुर घाट पर तीन दोस्त अभिषेक कुमार (12), फूडल कुमार (13) और सन्नी कुमार (15) मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा नदी में स्नान करने लगे। अचानक तीनों दोस्त नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोग उन्हें डूबते देख शोरगुल करने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, तीनों युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

डूबे युवकों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम 
घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और डूबे युवकों को निकालने में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीआरएफ के दरोगा कमलेश शाह ने बताया कि तीन युवकों के डूबने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची और युवकों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिसके कारण लापता युवकों को तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब गुरूवार की सुबह से खोजने का काम किया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें