फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पटना जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील

Fri, 13 Oct 2023 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस, पटना पुलिस और डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
पटना जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। आननफानन में आरपीएफ, रेल डीएसपी, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और ATS की टीम पटना जंक्शन पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सूचना देने वाले को खोज रही पुलिस 
पुलिस का कहना है कि  पटना पुलिस की एक टीम को उस शख्स की तलाश करने की जिम्मेदारी दी गयी है जिसने जंक्शन पर बम होने की जानकारी दी थी।पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल से कॉल आया था वह आन्ध्र प्रदेश निवासी बिट्टू यादव का है। मोबाइल का लोकेशन दीघा स्थित बिस्कुट फैक्ट्री बताया गया है।फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है।

कब मिली थी जंक्शन को उड़ाने की सूचना  
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की शाम में डिप्टी एसएस (व्यावसायिक) के नंबर पर कॉल आया था, जिसमें यह कहा गया कि पटना जंक्शन पर लाल रंग के एक बैग में बम है। यह सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस (व्यावसायिक) ने इसकी सूचना जीआरपी आरपीएफ और पटना पुलिस को दी। बम होने की सूचना मिलते ही सभी के होश उड़ गये।आननफानन में आरपीएफ, रेल डीएसपी, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और ATS की टीम पटना जंक्शन पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी जंक्शन पर कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिल पायाआरपीएफ, रेल डीएसपी, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और ATS की टीम पटना जंक्शन पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल फोनकर ऐसी सूचना देंने वाले की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है धमाका
पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। 27 अक्टूबर 2013 के अक्टूबर महीने में पटना जंक्शन पर धमाका हुआ था। उस समय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार थे और वह 2014 के प्रचार अभियान के दौरान पटना में हुंकार रैली में शामिल होने आए थे, लेकिन उनके आने से पहले ही गांधी मैदान में और पटना जंक्शन पर धमाका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें