मुजफ्फरपुर में एक युवक को कुछ लोगों ने घर में बुलाकर पहले जमकर मारपीट की और फिर उसके गुप्तांग को काट दिया। युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटा का एक लड़की के साथ दोस्ती थी। इसी वजह से उसके परिजनों के कहने पर लड़की ने मेरे बेटे को अपने घर पर बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। फिर उनलोगों ने मेरे बेटा का इंटर्नल पार्ट काट दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनलोगों ने सोने का चेन, अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिये। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना के गोला बांध रोड़ की है।
प्रेम प्रसंग में दिया घटना को अंजाम
परिजनों ने बताया कि उसके बेटा और आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात से नाराज होकर लड़की के परिजनों ने लड़की से फोन करवाकर मेरे बेटे को सुबह साढ़े 4 बजे अपने घर बुलाया। लड़की ने कहा कि उसके पिता को हार्ट अटैक हुआ है, जल्दी घर पर आओ। युवक के पिता का कहना है कि उस वक्त मेरा बेटा जिम जाने के लिए घर से निकल रहा था। फोन आने के बाद वह जिम जाने के बदले युवती के घर चला गया। वहां पहुंचते ही युवती के भाई ने युवक को अपनी दुकान के अंदर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर उसका गुप्तांग काट दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के दौरान उनलोगों ने लड़के का सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिए।
युवक के पिता ने कराया मामला दर्ज
आननफानन में परिजनों ने घायल युवक को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले को लेकर युवक के पिता ने सरैयागंज गोला रोड स्थित युवती की मां और भाई को आरोपित करते हुए नगर थाना ने शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।