बिहार के मधेपुरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। जिले के एसपी का मोबाइल फोन एक कॉलगर्ल सप्लाई करने वाली महिला के पास से बरामद हुआ है। इसके बाद कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी का कहना है कि वह अभी छुट्टी से वापस आए हैं, इसलिए उन्हें इस प्रकरण के बारे में जानकारी नहीं है।
महिला ने रेट का किया खुलासा
महिला का कहना है कि अधिकारियों के पास एक घंटे के लिए लड़की भेजने के 300 रुपये तो उससे ज्यादा देर के लिए 500 रुपये लेती थी। लेकिन साहब ने कई बार कम पैसे दिए। इसलिए लड़की ने फोन उठा लिया।