फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रणनीति बनाने में जुटे CM दिल्ली जाएंगे! पटना में लगे 'देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' के नारे

Sat, 03 Sep 2022 05:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जनता दल (यूनाइटेड) के सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वाम नेताओं सहित अन्य लोगों से मिलने की उम्मीद है। जद (यू) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार को शुरू हुई। 
विज्ञापन
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को दिल्ली पहुंच सकते हैं। भाजपा के खिलाफ लड़ाई में सबको एक साथ लाने के लिए वह कांग्रेस के राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जद (यू) राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक
जनता दल (यूनाइटेड) के सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वाम नेताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। जद (यू) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार को शुरू हुई। 

नीतीश कुमार के आते हुए जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में जैसे ही नीतीश कुमार पहुंचे, जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरु कर दी। कार्यकर्ता 'देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो..' के नारे लगाने लगे। इस नारे से पूरा कार्यालय गूंजने लगा। उन्होंने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही। 
विज्ञापन


2024 के लिए रणनीति बनाने और ग्राउंड जीरो पर काम करने की सलाह
जद (यू) प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र पर हमला करते हुए पोस्ट चारों तरफ लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने 2024 के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति और ग्राउंड जीरो पर काम करने की सलाह दी। इस दौरान केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता वित्तीय घाटा, व्यापार में कमी आदि मुद्दों पर गेरने को लेकर सहमति बनी। 

दिल्ली दौरे के दौरान सभी बड़े विपक्षी नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
बैठक के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष अगर एकजुट होगा तो परिणाम बेहतर मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में किस तरह की राजनीति चल रही है। ऐसे में विपक्ष को एकजुट होना होगा। कुमार 5 सितंबर से अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आ सकते हैं। इस दौरान वह विपक्षी के सभी बड़े नेताओं से मिलेंगे। माना जा रहा है कि कुमार ने आज से ही विपक्ष को एकजुट करने के लिए अभियान की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें