फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : GNM की छात्रा की गला घोंट कर हत्या, परिजनों ने कहा- पढ़ाई के लिए ससुराल वाले मांगते थे मोटी रकम

Sun, 22 Oct 2023 03:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police : GNM  की एक छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष से मोटी रकम की मांग की जाती थी लेकिन इस केस में मांग विलासिता के लिए नहीं बल्कि पढ़ाई के लिए कही जा रही है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बेटी के साथ मृतका प्रीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में ससुराल के लोगों ने एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी। महिला जीएनएम की छात्रा थी। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोग पढ़ाई के नाम पर लगातार मोटी रकम की मांग करते थे और इसी वजह से ये लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मृतका की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कन्हाई भगत की पत्नी प्रीति कुमारी (28) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने बताई हत्या करने की वजह    
प्रीति के पिता का कहना है कि बेटी जहानाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज में GNM की पढ़ाई करती थी। प्रीति को एक बेटा और बेटी है। इस संबंध में मृतक के मां लिली देवी का कहना है कि ससुराल के लोग प्रीति को प्रताड़ित करते रहते थे। वेलोग बार-बार मायके से रुपया मांगने के लिए कहते थे। उनका कहना था कि जबतक इस पढ़ाई का खर्च तुम्हारे मायके वाले नहीं दे देते तब तक तुम्हारी पढ़ाई नहीं होगी। लिली देवी ने बताया कि रुपया नहीं मिलने पर वेलोग मेरी बेटी के साथ मारपीट भी करते थे। अज सवेरे सूचना मिली कि इनलोगों ने मेरी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि प्रीति जहानाबाद जिले की रहने वाली थी जिसकी आज हत्या हो गई है। हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया गया है। घटनास्थल से उसका शव बरामद हुआ है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गये थे। फिलहाल प्रीति के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें