फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में नरकंकाल : हाइवे के पास खोपड़ी सहित हड्डियों का ढेर मिला, साथ मिला मेडिकल निड्ल; होगी डीएनए जांच

Wed, 07 Feb 2024 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : खेल के मैदान में एक बोरे में कंकाल होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली, जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब बोरे को खोलवाया तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गये। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद शहर में नगर थाना क्षेत्र के हसौली मोड़ के पास शाहपुर बांध पर बुधवार को एक नर कंकाल मिला है। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को कब्जे में लेकर थाना लायी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले पर नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों से एक नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नर कंकाल को जब्त कर लिया है। नर कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सितम्बर से एक लड़का था लापता 
पुलिस का कहना है कि 17 सितम्बर 2023 में शहर के अंबेडकर नगर से 20-22 वर्षीय युवक रवि कुमार घर से भाग गया था। इस मामले में परिजनों ने नगर थाना में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नर कंकाल मिलने के बाद परिजनों को भी पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया। कपड़े एवं उसके इलाज के दौरान हाथ में लगे निडिल को देखकर परिजनों ने नर कंकाल रवि की होने की संभावना जताई है। हालांकि डीएनए टेस्ट के बाद ही यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि नर कंकाल लापता हुए युवक का ही है या नहीं।

युवक घर से हुआ था फरार 
इस मामले में रवि कुमार की मां कंचन किशोर का कहना है कि उनका पुत्र स्नातक का छात्र है। वह रांची में डेरा खोजने गया था। वापसी में नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। इसके बाद उसे लाकर ईलाज कराने के बाद घर लाया गया। एक खुराक दवा ही उसे शाम में दी थी। उसके हाथ में स्लाइन चढ़ाने के लिए निडिल भी लगी थी। 17 सितम्बर 2023 की रात में ही वह घर से अचानक फरार हो गया, जिसका पता उन्हे सुबह में चला। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं कोई अता-पता नही चलने पर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


नर कंकाल के साथ निडिल को लेकर उठ रहे सवाल 
पुलिस का कहना है कि नर कंकाल में निडिल भी बरामद हुआ है और कपड़े भी मिलते जुलते लग रहे हैं, लेकिन मां का मन नही मान रहा है कि कंकाल उनके बेटे का ही है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराकर ही यह पता लगाकर बता सकती है कि नर कंकाल उनके बेटे का है या किसी और का है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें