फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पत्नी ने किया था छठ; अपराधियों ने पति को बुलाकर कर दी हत्या, पुलिस पहुंची 3 घंटे बाद

Mon, 20 Nov 2023 01:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Police : पत्नी ने छठ किया था। शाम के अर्घ्य के बाद अपराधियों ने युवक को कॉल करके घर से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर टेम्पू में छोड़ दिया। हत्या की वजह क्या है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो हो पाया है। लोगों में पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधान सभा क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर पंचायत के हैबतपुर गांव की है। मृतक की पहचान हैबतपुर निवासी चंदेश्वर शाह के पुत्र मुकेश कुमार साह (30) के रूप में की गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में इस बात का आक्रोश भी था कि घटना की जानकारी मिलने के करीब 3 घंटे बाद राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


घर के पास ऑटो में मिला शव 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मुकेश कुमार के मोबाइल पर रविवार की शाम करीब 7 बजे किसी ने फोन कर बुलाया था। फोन आने के बाद मुकेश बाइक लेकर घर से निकल गया। घर से जाने के बाद घर वालों ने जब मुकेश को फोन किया तो मुकेश ने जल्द घर लौटने की बात कही। लगभग 9:30 बजे के बाद मुकेश का मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक परिवार के लोग उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन मुकेश का कहीं कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन जारी थी। इसी दौरान करीब 2:30 बजे घर के पास ही लगे एक ऑटो में उसका शव पड़ा हुआ मिला। उसका बाइक घर के करीब 1 किलोमीटर दूरी पर नवाब राय के बांसवाड़ी से बरामद हुआ।

रुपया और मोबाइल था गायब 
परिजनों का कहना है कि किसी ने फोन कर बुलाया और उसकी हत्या कर शव को टेंपो पर लाकर रख दिया। परिजनों का यह भी कहना है कि युवक का 20000 रुपया और मोबाइल गायब है। गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस तो भड़के लोग 
विजय शाह का कहना है कि घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस सूचना मिलने के करीब 3 घंटे बाद मौके पर घटनास्थल पर  पहुंची। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की लापरवाही है। उन्होंने बताया कि मेरे भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें