Bihar : दशहरा की वजह से बाजारों में भीड़ होने के बाद भी बेखौफ अपराधियों ने पीएनबी के सीएसपी में हथियार के बल पर पांच लाख रुपये लूट लिये। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी का फुटेज मिला है, जांच की जा रही है।
समस्तीपुर में अपराधियों ने शाम ढलते ही सीएसपी पर हमला कर हथियार के बल पर साढ़े पांच लाख रुपए लूट लिए। सीएसपी संचालक का कहना हैऊ कि अपराधी तीन की संख्या में अंदर में थे। तीनों के पास हथियार थाथे। सीएसपी संचालक ने जब लूट का विरोध किया तब अपराधियों ने उसे पीटा भी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। अपराधियों के जाने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि सीसीटीवी में अपराधियों की सारी करतूत रिकॉर्ड हो चुकी है। अब पुलिस उन अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में जुट गई है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के एएनडी कॉलेज के पास की है।
विज्ञापन
सीएसपी संचालक ने बताया तीन की संख्या में थे अपराधी
घटना के संबंध में सीएसपी संचालक चंदन कुमार का कहना है कि शाम करीब पांच बजे वह पंजाब नेशनल बैंक के मेन ब्रांच गए थे। इसी दौरान तीन अपराधी बाइक से आये और सीएसपी के अंदर घुस गए। तीनों हथियार के साथ थे। हथियार दिखाकर उनलोगों ने काउंटर में रखे 5. 6 लाख रुपए लूट लिये। सीएसपी संचालक चंदन कुमार ने बताया कि जब हमारे कर्मी ने लूट का विरोध किया तब अपराधियों ने काउंटर पर बैठे कर्मी के साथ मारपीट करने लगे।
क्या कहती है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पटोरी के डीएसपी रवि शंकर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना सीसीटीबी में कैद हो चुकी है। सीसीटीवी खंगाला गया है जिसमें फुटेज भी सामने आया है। उस फुटेज में दिख रहा है कि दो अपराधी दूकान के बाहर निगरानी कर रहे हैं जबकि तीसरा घटना को अंजाम दे रहा है।