फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भवन निर्माण विभाग के कर्मचारी को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी, पत्नी सहित चार पर मामला दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 10:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने भवन निर्माण विभाग के एक कर्मचारी को घर पर जाकर गोली मार दी है। परिजनों ने मृतक की पत्नी सहित ससुराल के कई लोगों को इस हत्या का आरोपी बनाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बेखौफ अपराधियों ने भवन निर्माण विभाग के एक कर्मचारी के घर पर जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरवा मोड़ के पास की है। मृतक की बहन ने इस हत्या में उसकी पत्नी को आरोपी बनाया है। मृतक पप्पू मूल रूप से हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के कौशल्या नगर का रहने वाला था। घटना बीती देर रात की है।

विज्ञापन


घर में घुस कर मारी गोली 
घटना के संबंध में मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि  पप्पू बाहर से आये थे और घर में स्कूटी स्कूटी लगा रहे थे। इसी बीच कुछ हथियारबंद अपराधी  का कहना है कि मंगलवार की रात कुछ अपराधी आये और पप्पू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देते ही अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये।

डेढ़ साल से चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में मृतक की बहन संगीता देवी ने बताया कि पप्पू की शादी डेढ़ साल पहले नेहा कुमारी के साथ हुई थी। पत्नी मायके में ही रहती थी और पति को भी अपने मायके में ही रहने का दवाब बनाती थी जिसके लिए पप्पू राजी नहीं था। खगौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पप्पू ने ससुराल में रहने से मना किया तो पत्नी ने उसे नोटिस भेजवा दिया। तब आपसी बातचीत कर वह ससुराल के बगल में किराये का कमरा लेकर पत्नी के साथ रहने लगा। संगीता देवी ने बताया कि जमीन खरीदने को लेकर उसका उसकी पत्नी के साथ तनाव बढ़ गया था। इसी वजह से उसने साजिश रचकर मेरे भाई की हत्या करवा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया शूटरों ने दिया है घटना को अंजाम 
 खगौल थानाध्यक्ष ने बताया कि संगीता देवी के बयान पर पप्पू की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को नामजद करते हुए मामला केस दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सुपारी देकर हत्या करवाने का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें