फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में मॉर्निंग वाक के दौरान गोलियों से भूना; बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी की जान ली

Thu, 07 Dec 2023 08:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : अब फिर पटना में एक जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। कुछ दिन पहले एक बिल्डर को अपराधियों ने जिस तरह मार डाला था, ठीक उसी तरह गुरुवार सुबह बेउर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई।
विज्ञापन
Crime - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बेउर में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोलियों से भून डाला। घटनास्थल पर ही जमीन कारोबारी की मौत। घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान बेतौरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन




मॉर्निंग वाक के दौरान गोलियों से छलनी
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र सिंह गुरुवार की सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। घटना की पुष्टि बेउर थाना प्रभारी ने की है। उन्होंने कहा कि अभी घटना के कारण की जानकारी सामने नहीं आयी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें