फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हरियाणा पुलिस टावर लोकेशन के सहारे पहुंची एक दुकानदार तक; लोग चौंक गए उसकी कारस्तानी जानकर

Sat, 23 Sep 2023 03:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Smuggling : वह बिहार में एक छोटी-सी दुकान का कर्मचारी बनकर काम कर रहा था। जब हरियाण पुलिस टावर लोकेशन को ट्रैक करते-करते उसतक पहुंची तो लोग चौंक गए। लोग उसकी कारस्तानी के किस्से जानकार पूरे मुजफ्फरपुर में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में ड्रग्स सप्लायर विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने छापेमारी करके एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से मुसहरी थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी विनोद कुमार है। यह गिरफ्तारी बालूघाट इलाके से की गई है। ड्रग्स सप्लायर विनोद कुमार ने मुजफ्फरपुर से 40 किलो सूखा डोडा या चुडा पोस्त (मादक पदार्थ) की खेप ट्रक से हरियाणा भेजा था, जिसे अंबाला जिला के पड़ाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर गिरफ्तार धंधेबाज गुरजंट सिंह उर्फ गोगी और जसपाल सिंह उर्फ पॉली ने बताया कि मुजफ्फरपुर के विनोद कुमार से उसने माल मंगवाया है। गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर टावर लोकेशन के आधार पर हरियाणा एसटीएफ की टीम SI कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर आई और स्थानीय नगर थाने के SI अमर राज के साथ छापेमारी कर ड्रग्स सप्लायर विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कागजी कार्रवाई करती हरियाणा और मुजफ्फरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अम्बाला में ट्रक से हुआ था बरामद 
नगर पुलिस को दी गई जानकारी में हरियाणा पुलिस ने बताया कि बीते 18 नवंबर को अंबाला जिला के पड़ाव थाना क्षेत्र में दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। ट्रक के अंदर दो बैग में 40 किलो सूखा डोडा बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के चालक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया था कि यह माल मुजफ्फरपुर जिले से विनोद कुमार ने भेजी थी। नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसको कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा ले जाने की तैयारी की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस का कहना है कि ड्रग्स सप्लायर विनोद कुमार पुलिस को चकमा देने के लिए एक दुकान में काम करता था। हरियाणा एसटीएफ की टीम अब उससे यह पूछताछ कर रही है कि उसको सूखा डोडा या चूडा पोस्त की खेप कहां से आती थी। पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि नेपाल के बॉर्डर इलाका, पड़ोसी राज्य या गया जिला से उसके पास यह मादक पदार्थ आई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें