फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अगवा कर नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाया; थाने में प्राथमिकी दी तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 10 Oct 2023 12:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

हैवानों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया है। और, लड़की से कहां कि अगर तुम किसी से कहोगी तो हमलोग तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
नाबालिग से रेप। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। इतना ही नहीं हैवानों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया है। और, लड़की से कहां कि अगर तुम किसी से कहोगी तो हमलोग तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। मामला बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोनों आरोपियों की पहचान गांव के ही धीरेंद्र यादव और मूरत बिन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अगवा कर पहले घर ले गए फिर किया रेप
पीड़ित नाबालिग लड़की के मां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि पीड़ित बेटी अपनी छोटी बहन के साथ एक अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने घर जा रही थी। उसी दौरान पहले से घात लगाए,गांव के ही धुरेंद्र यादव और मूरत बिन ने मेरी बेटी को अगवा कर लिया। और दोनों व्यक्ति मूरत बिन के घर में ले जाकर मेरी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसका वीडियो बना लिया। बाद में बेटी की रोने की आवाज सुन अगल-बगल के ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। तब तक दोनों आरोपी मेरी बेटी को छोड़कर फरार हो गए। तब ग्रामीणों कि सहयोग से मामले की जानकारी मुझे मिली तो मैं दोनों आरोपियों के घर पूछने गई। दोनों आरोपी ने मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया
इधर, पीड़िता के मां न्याय की गुहार लेकर पंचायत के सरपंच के पास पहुंची। मामले में पंचायत भी हुई, लेकिन पीड़िता के मां को जब इंसाफ नहीं मिला, तो वह आवेदन लेकर चौतरवा थाना पहुंच गई। मामले मे एफआईआर दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। फिर एफआईआर दर्ज होने कि बात जैसे ही हैवानों को पता चला वैसे ही वीडियो वायरल भी कर दिया। मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें