घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो लड़कों की मौत हो गई जबकि चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना पतोर थाना ओपी क्षेत्र में फेकला-पटोर पथ पर होरालपट्टी गांव के पास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक निकले छह लोग सड़क किनारे बैठ कर सुस्ताने लगे। अचानक तेज रफ्तार गाड़ी आई और सभी को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एक की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
पतोर थानाध्यक्ष ने कहा को दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वही दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। वहीं पांच युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। एक युवक को इलाज के क्रम में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलो का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। मरने वालों की पहचान पतोर थाना क्षेत्र रमपुरा निवासी हरेराम मुखिया के पुत्र नीतीश मुखिया 16 वर्ष जबकि सतीश मुखिया 14 वर्ष बताया गया है। मरने वाले आपस में दोनो भाई बताए जाते है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक सुभाष मुखिया के पुत्र राजू मुखिया स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
तेज रफ्तार वाहन ने सभी को रौंद दिया
घटना की सूचना मिलते पतोर थाना व बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। स्थानीय मो. कादिर ने बताया कि अहले सुबह सभी बच्चे दौड़ लगा रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने इन लड़कों को रौदते हुए फरार हो गया है। इस घटना में गांव के ही दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी साथी सचिन कुमार ने बताया कि हनलोग गांव के रास्ते पर टहल रहे थे इस दौरान पीछे एक तेज गति से आ रहा वाहन सभी को रौंदते हुए भाग गया। जबतक हम लोग कुछ समझ पाते तबतक दो लड़कों की मौत गई थी। जबकि टेम्पो वाला फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायल लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।