फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पटना में दिनदहाड़े दारोगा ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर; डीएसपी बोले- इस कारण से तनाव में थे

Wed, 03 Jan 2024 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police : घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस भर्ती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस के दारोगा को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो 2009 बैच के दारोगा रश्मि रंजन अपना सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक ट्रिगर दब गया और उन्हें गोली लग गई। गोली लगते ही वह गिर पड़े। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने फौरन उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


पिछले 10 दिन से वह काफी तनाव में चल रहे थे
डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि आज सुबह 2009 बैच के दारोगा रश्मि रंजन द्वारा खुद को गोली मार लेने की सूचना मिली। इनको बेहतर इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती में करवाया गया है। घटना के बाद पटना एसएसपी और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी पारस हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर से उनके बेहतर इलाज की बात की। डीएसपी ने बताया कि रश्मि रंजन औरंगाबाद के श्रीकृष्णा नगर के रहने वाले हैं। परिवार से पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि औरंगाबाद में एक केस में उनको नामजद किया गया था जिससे वह काफी परेशान चल रहे थे। पिछले 10 दिन से वह काफी तनाव में चल रहे थे। 

उनके कमरे से कोई नोट नहीं मिला है
बुधवार को सूचना मिली कि उन्होंने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार लिया। हालांकि, उनके कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। डॉक्टरों की मानें तो दरोगा की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अपने स्तर पर सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी हुई है। घटना को लेकर पटना पुलिस द्वारा पैतृक घर पर भी जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें