सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इस बीच जहानाबाद जिला के शिक्षक कॉलोनी राजाबाजार स्थित रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल में बनेपरीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों को सुबह से हीपरीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को लेकर बुलाया गया था। हम लोग भूखे-प्यासे केंद्र पर पहुंच गए थे। विद्यालय के लोगों के द्वारा समय से प्रश्न पत्र नहीं दिया गया, जिसके कारण हम लोगों ने इसका प्रतिकार करते हुए हंगामा किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब हम लोगों को केंद्र में प्रवेश करने के लिए समय निर्धारित है ऐसी स्थिति में केंद्र पर प्रश्नपत्र देरी से क्यों दिया जा रहा है।
डीएम और एसपी ने बताई वजह
इस संबंध में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा प्रश्न पत्र देर से दिए जाने को लेकर हंगामा किया गया था, जिसे शांत कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय का कहना है कि जो प्रश्न पत्र का पैकेट था, उसका सेंटर कोड गलत छप गया था। इस वजह से प्रश्न पत्र देर से दी गई। प्रश्न पत्र देर से दिए जाने के बाद अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किया गया है। बाद में हम लोगों ने समझाबूझाकर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कर लिया गया। आयोग को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
इन पर हुई कार्रवाई
रविवार को हुए सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार के आरोप में 09 अभ्यर्थी संलिप्त पाये गये, जिनमें पुलिस ने तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अभ्यर्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया हा, जबकि पटना, गया और भोजपुर में पांच अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। भागलपुर और सहरसा में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में 21,391 पदों पर चयन के लिए बिह्रार के कुल 545 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा मध्याह्न 02:00 बजे आयोजित की गई थी, जिसमें 17,87,720 अभ्यर्थी शामिल हुए। आँकड़ों के अनुसार अभ्यर्थियों की उपस्थिति लगभग 67 प्रतिशत रही।