फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: नालंदा में नीतीश के आने से पहले PHED कर्मी को मारी गोली, हरनौत स्टेशन पर दर्जनभर युवकों का आतंक

Sun, 01 Jan 2023 02:36 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पैतृक गांव नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचे। खबर लिखे जाते समय वह यहां अपनी मां कौशल्या देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर रहे हैं। इसी बीच पीएचईडी के एक कर्मी को हरनौत में गोली मारने की खबर आई।
विज्ञापन
नालंदा में नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले हरनौत में युवक को गोली मारने की खबर आई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र नालंदा में अपनी मां की पुण्यतिथि पर आने वाले थे तो पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी। इस बीच, उनके रूट से करीब चार किलोमीटर दूर हरनौत में स्टेशन के पास चार बाइक पर सवार करीब दर्जनभर युवकों ने एक युवक को घेरकर गोली मार दी। दो गोली लगने से घायल युवक खुद को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का कर्मी और बिहारशरीफ में कार्यरत बताता है। उसके अनुसार हरनौत स्टेशन पर घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वह दोस्त के साथ पटना के लिए निकल रहा था। 
मुख्यमंत्री अपनी मां की पुण्यतिथि पर पहुंचे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पैतृक गांव नालंदा के कल्याणबीघा पहुंचे। खबर लिखे जाते समय वह यहां अपनी मां परमेश्वरी देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिले के बड़े हिस्से में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ही खबर आई कि सुबह करीब सात बजे जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर चार बाइक पर सवार हथियार लहराते बदमाशों ने पूर्व के विवाद के खुन्नस में पंचशील नगर निवासी स्व. बृजनंदन राम के पुत्र राजेश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के उसे विम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जांच और हाथ में गोली लगी। पिटाई से सिर में चोट। - फोटो : अमर उजाला
दो गोलियां लगीं, जान बचाकर किसी तरह भागा
राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके दोस्तों के साथ पास के गांव के किसी युवक से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। इसी खुन्नस में रविवार सुबह चार बाइक पर सवार दर्जनभर बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए बदमाश फायरिंग करने लगे। जांघ और हथेली में गोली लगी, लेकिन किसी तरह जान बचा सके। वहीं, हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने इसे पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें