फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पंचायत चुनाव की रंजिश में डबल मर्डर से दहला खगड़िया, प्रतिद्वंदी के मना करने के बाद बने थे प्रत्याशी

Mon, 27 Sep 2021 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संत्वाना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया, लेकिन खूनी संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां चुनावी रंजिश के कारण दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बेलदौर थाना के रोहियामा गांव की है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। मृतकों के नाम किशन चौधरी और हरबेल यादव हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशन चौधरी की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उसके पति  पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव में खड़ा होना चाह रहे थे। गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा था। लोगों के समर्थन करने के बाद ही उन्होंने पंचायत समिति पद पर खड़ा होने का फैसला किया था, लेकिन ढोलन चौधरी और उसके लोगों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी।  पति गांव में बैठक के लिए घर से निकले थे और बैठक में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संत्वाना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गांव में पुलिस बल तैनात
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बेलदौर थाना के रोहियामा गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात बताई जा रही है। पंचायत चुनाव को लेकर जो बात बताई जा रही है, उसको लेकर पड़ताल की जा रही है। फिलहाल एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। गांव का माहौल शांत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें