फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Panchayat Election 2021: दसवें चरण के मतदान शुरू, 11 हजार 398 बूथों पर होगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 

Wed, 08 Dec 2021 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दसवें चरण में 24,820 सीटों पर मतदान होगा। इसमें 10,981 सीटें ग्राम पंचायत, 817 सीटें मुखिया, 1106 सीटें पंचायत समिति सदस्य और 118 सीटें जिला पंयायत मेंबर की हैं।
विज्ञापन
Bihar Panchayat Phase 10th Chunav 2021:बिहार पंचायत चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पंचायत चुनावों को लेकर दसवें चरण के मतदान आज शुरू हो गए हैं। यहां पर 817 पंचायतों के 11 हजार 398 बूथों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दसवें चरण में राज्य के 34 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान होना है। 

विज्ञापन


24,820 सीटों पर मतदान 
दसवें चरण में 24,820 सीटों पर मतदान होना है। इसमें 10,981 सीटें ग्राम पंचायत, 817 सीटें मुखिया, 1106 सीटें पंचायत समिति सदस्य और 118 सीटें जिला पंयायत मेंबर की हैं। इन सभी की किस्मत का फैसला आज होने वाले मदतान में होगा। 

2,953 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित 
अधिकारियों के मुताबिक, दसवें चरण के मतदान में 2,953 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 100, पंच के 2852 और मुखिया सीट पर एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। वहीं 116 पदों पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। कुल 93,725 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला दसवें चरण के दौरान होगा। इनमें 42,953 पुरुष एवं 50,772 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


63 लाख 24 हजार लोग डालेंगे वोट 

दसवें चरण में 63 लाख 24 हजार 714 मतदाता वोट डालकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 33,29,858 पुरुष व 29,94,648 महिला एवं 208 अन्य मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें