फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav 2021: आठवें चरण के लिए मतदान जारी, सुबह से ही लगी है मतदाताओं की लंबी कतार

Wed, 24 Nov 2021 08:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज आठवें चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं नक्सलियों ने आज बंद का एलान किया था लेकिन इसका असर चुनाव पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज आठवें चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं नक्सलियों ने आज बंद का एलान किया था लेकिन इसका असर चुनाव पर नहीं दिख रहा है। वहीं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, कई जगह ईवीएम में खराबी की बात भी सामने आ रही है। पंचायती राज के अंतर्गत मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के लिए 11,527 बूथों पर वोट शाम पांच बजे तक पड़ेंगे।

विज्ञापन


शेखपुरा के बरबीघा की नौ पंचायतों में एक घंटा देरी से मतदान
शेखपुरा के बरबीघा की नौ पंचायतों में मतदान एक घंटे विलंब से शुरू हो सका। जानकारी के अनुसार सर्वा पंचायत के बूथ संख्या 86, 87 और 92 पर ईवीएम खराब होने के कारण लगभग एक घंटा बिलंब से वोटिंग शुरू हुई। 

गया जिले के 26 पंचायतों में चुनाव
गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज और डुमरिया की 26 पंचायतों में आज सुबह  सात बजे से मतदान शुरू हुआ। किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है।
विज्ञापन


कैमूर के भभुआ, कैमूर व रामगढ़ प्रखंड क्षेत्रों में मतदान
कैमूर के भभुआ, कैमूर व रामगढ़ प्रखंड क्षेत्रों में बूथ संख्या 54, 55, 56, 57, 58, 59 नी मतदान समय पर शुरू हुआ।

बांका के कटोरिया प्रखंड में मतदान
बांका के कटोरिया प्रखंड की 15 पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है। वहां 1549 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 1.16 लाख मतदाता हैं।

बक्सर के चौसा प्रखंड की डेहरी पंचायत में देर रात फायरिंग
बक्सर के चौसा प्रखंड की डेहरी पंचायत में वोटरों को डराने के लिए देर रात जमकर फायरिंग की गई। इस क्षेत्र से कुख्यात गुड्डू राय के छोटे भाई की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें