नालंदा डीएम और एसपी लगातार गश्ती कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन ज्यादा हिंसा, अभी थमना मुश्किल
शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। रविवार को धारा 144 हटाने और इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने को लेकर विचार चल रहा था कि शनिवार शाम पहले दिन के मुकाबले ज्यादा भीषण हिंसा भड़क उठी। शुक्रवार को भी गोलीबारी में कई घायल हुए थे, लेकिन शनिवार को फायरिंग में एक की मौत भी हो गई। इसके अलावा, शुक्रवार को दुकानों-घरों पर हमला हुआ था लेकिन शनिवार को धर्मस्थल को निशाना बनाए जाने के बाद हालात संभाले नहीं संभल रहे हैं।
मुख्यमंत्री शांति की अपील कर रहे, निगरानी भी
शनिवार तक
नालंदा जिले में गुटीय हिंसा से जुड़े कुल 8 मामले दर्ज हुए। इनमें 7 लहेरी एवं 1 बिहार थाने में दर्ज हुए। इनमें पुलिस ने अपने स्तर से कुल तीन केस दर्ज किए हैं। लहेरी थाने की पुलिस ने स्वत: संज्ञान पर दो और बिहार थाना ने एक ऐसा केस दर्ज किया है। बाकी 5 केस लहेरी थाना में संपत्ति जलाए या लूटे जाने से संबंधित हैं। दोपहर में शांति समिति की बैठक सफल नहीं रही।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से इसके लिए ताकीद भी की, लेकिन अब शाम की इस घटना के बाद हंगामा और बढ़ने की आशंका से पुलिस भी सहमी हुई है।