Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
बिहार वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पटना समेत कई जिलों में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। कोसी, सीमांचल, मगध और शाहाबाद के कुछ जिलों में भी बारिश हुई है। दरभंगा में जलेश्वर नाथ मंदिर के ऊपर बिजली गिरने सेए हड़कंप मच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 29 जून से लेकर 30 जुलाई तक आंधी और बारिश का 32 जिलों में ऑरेंज और छह जिलों में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज कई मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक के झोंके, गरज-चमक के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
किन जिलों आज बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जमुई, बांका और भागलपुर समेत अधिकांश जिले शामिल हैं। वहीं यलो अलर्ट सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में जारी किया गया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है