फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:04 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकल कराने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मुंगेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी स्थित प्लस उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। उसके पास से परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ था आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रौंदा गांव निवासी राजकुमार के पुत्र राहुल के रूप में हुई है। वह 28 जून को आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की परीक्षा में अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ था।

आरोपी के पास मिला था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 
परीक्षा के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया, जिसका उपयोग कथित तौर पर परीक्षा में नकल कराने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन


सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के सॉल्वर गैंग से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा परीक्षा में नकल कराने का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कहां से मिला और वह इसके माध्यम से किन लोगों के संपर्क में था। बरामद डिवाइस को तकनीकी जांच के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल
विज्ञापन


इस मामले में नया रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर सॉल्वर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें