फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सरकारी स्कूलों में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू, पहली से 5वीं कक्षा तक के बच्चों लिए ये हैं इंतजाम

Mon, 28 Jun 2021 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद आज से पहली से लेकर 5 वीं क्लास के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इस दौरान बच्चों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। 
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर सुस्त होने के बाद आज  (28 जून ) से सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। एक से लेकर 5 वीं कक्षा के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई होगी। वहीं कक्षा छह से 12 तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पहले से ही जारी है। सूबे में कक्षा एक से 5 में पढ़ने वाले 1 करोड़ से अधिक छात्र दूरदर्शन चैनल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा हासिल करेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार,  सरकारी स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


बिहार के सरकारी प्राथमिक स्कूलों के करोड़ों बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। उनके पा्यक्रम के अध्याय दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के छठी से लेकर 12वीं तक के बच्चों की जिस तरह डीडी बिहार पर ‘पाठशाला’ लग रही है, वहीं सुविधा उन्हें भी मिलने जा रही है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई का अनुभव बच्चों के लिए नया होगा, लेकिन इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा। । 28 जून से पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाएं शुरू हो गई हैं। 

कोरोना की दूसरी लहर से बंद पड़े हैं स्कूल
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अप्रैल से सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पहली से 12वीं तक की पाठ्य पुस्तकें भी बिहार टेक्सटबुक पब्लिसिंग कॉरपोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं, ताकि बच्चे डाउनलोड कर अच्छी से पढ़ाई कर सकें। छठी से 12वीं कक्षा के लिए ‘मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ के तहत पांच घंटे की पढ़ाई चल रही है। इसी तरह से अब पहली से पांचवीं कक्षाओं के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। सरकार का मानना है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हों, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें