फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में आज से दो दिनों तक सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, नहीं होंगे जनता के काम

Sat, 23 Jul 2022 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शनिवार और रविवार को बिहार सरकार से संबंधित किसी तरह के काम ऑनलाइन नहीं हो सकेंगे। स्टेट डेटा सेंटर के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाओं को बंद किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के लोगों को शनिवार और रविवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, आज से दो दिनों तक राज्य सरकार से संबंधित किसी तरह के काम ऑनलाइन नहीं हो सकेंगे। स्टेट डेटा सेंटर के मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों तक ऑनलाइन सेवाओं को बंद किया गया है। इसके कारण जिला कार्यालयों और विभागों के कामों पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन


सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने दी जानकारी
सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी बिहार के सभी आला अधिकारियों को दे दी है। पत्र में बताया गया है कि शनिवार और रविवार को सभी उपकरणों की जांच की जाएगी और इससे जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके मुताबिक सरकारी विभागों की वेबसाइट्स अब रविवार रात या सोमवार सुबह तक ही सुचारू हो पाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें