पूर्णिया में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वजह भी अजीब है। घटना बनमनखी नगर परिषद वार्ड नंबर 21 स्थित पासवान टोल की है। मृतक की पहचान धीमा वार्ड नंबर 20 निवासी अशोक पासवान के पुत्र दीपक कुमार पासवान (28) के रूप में की गई है।
फाइनेंस कर्मी उठा ले गये बाइक
दहेज में मिली बाइक की सुसराल वालों के द्वारा नहीं भरने फाइनेंस कर्मी द्वारा बाइक छीन लिये जाने से नाराज युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दहेज में एक बाइक किस्त पर लेकर दी गयी थी। लगभग तीन महीने से बाइक की लोन का किस्त कारणवश जमा नहीं की जा सकी थी। किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस वाले बाइक लेकर चले गये । इसी से वह परेशान चल रहा था जिसके कारण वह अपनी जान दे दी।
बाइक के अंतिम तीन किस्तों की नहीं हुई थी अदायगी
घटना के संबंध में मृतक के पिता आशिक पासवान ने बताया कि दीपक की शादी दो साल पहले हुई थी, जिसे दहेज में अन्य सामानों के साथ-साथ एक बाइक भी मिली थी। बाइक की किस्त लड़की पक्ष के लोग अदा कर रहे थे। दो साल के किस्त की अंतिम तीन किस्त बच गये थे, जो किसी कारणवश जमा नहीं हो पाए थे। किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस वाले बाइक लेकर चले गये। दीपक बार-बार फोन कर बाइक छुड़ाने की बात कहते रहे, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से बाइक छुड़ा नहीं पाये।
पत्नी से हुआ था विवाद
इसी वजह से पत्नी चिक्की देवी से उनकी कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुँच गई। मारपीट होने के बाद दीपक की पत्नी चिक्की देवी 10 महीने के बच्चे को लेकर मायके मधेपुरा जिला के हरदा गांव चली गयी। सुबह 8 बजे जब दीपक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।फिर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन इसके बाद भी कोई जव्बाब नहीं मिला। तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही सभी चीखने-चिल्लाने लगे। दीपक ने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर चुका था। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दीपक के पिता अशोक पासवान ने बनमनखी पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।