फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बहनोई को उसका हक दिलाने गया था, ससुराल वालों ने पीट-पीट कर ले ली जान

Thu, 04 Apr 2024 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : एक युवक अपनी बहन के ससुराल गया था। जब वह अपनी भांजी के साथ जाने लगा तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण नगर पोखर निवासी रविंद्र मंडल (37) के रुप में हुई है। रविन्द्र की हत्या करने वाले बहन के ससुराल के लोग थे। घटना बांकेबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदाहा गांव की है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में हादसा बताकर घायल युवक को भर्ती भी कराया और जबतक अस्पताल के कर्मी कुछ जानकारी ले पाते, उससे पहले ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही बांके बाजार थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज  भेज दिया और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


बहनोई और उसके भाई से था विवाद 
घटना के संबंध में मृतक की बहन ने बताया कि उसके पति जमींदार भुइयां का अपने भाई के साथ पूर्व से घर के जमीन के लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को उसी जमीन के विवाद को सुलझाने के लिए मृतक रविंद्र मंडल अपनी बहन रुबी देवी के ससुराल बांकेबाजर थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव आया था। इस दौरान रविंद्र मंडल और उसके परिजनों ने जमीन विवाद को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी क्रम में उसके बहनोई के भाई और उसके परिजन रविंद्र मंडल के साथ उलझ गए और झगड़ा करने लगे। मारपीट की स्थिति देख रविंद्र ने वहां से भागने में ही भलाई समझी और बाइक से अपने घर चल दिया। उसके पीछे उसका परिवार भी ऑटो से लौटने लगे। घर वापस लौट रहे रविंद्र ने अपनी सात-आठ साल की भांजी शीतल कुमारी को भी बाइक पर साथ बिठा लिया था। परिजनों ने बताया कि जैसे ही रविंद्र सोनदाहा से घर की ओर चला। रास्ते में कमालपुर ईंट भट्ठा के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रविंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें