फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में अपराधियों ने युवक को मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 14 Sep 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को एक गोली बांह के बगल में पीठ के नजदीक लगी है।
विज्ञापन
पीएमसीएच में धायल युवक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फतुहा में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को एक गोली बांह के बगल में पीठ के नजदीक लगी है। 

विज्ञापन


पीठ में लगी गोली
घायल युवक की पहचान पटना खुसरूपुर के बीकापुर का निवासी निरंजन कुमार (20) के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह  गुरुवार की सुबह वह स्टेशन रोड के ज्ञानदीप स्कूल के नजदीक वाई-फाई लगाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने निरंजन कुमार पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली निरंजन कुमार के बांह को छूते हुए पीठ में लग गई। गोली लगते ही निरंजन कुमार वहीं गिरकर छटपटाना लगा। अपराधी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

छानबीन में जुटी पुलिस
इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल निरंजन कुमार को इलाज के लिए फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की स्थिति ठीक-ठाक है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को कंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस वहां उपस्थित आसपास के लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें