फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक की हत्या, लोगों ने कहा- चोरी करने घर में घुसा था, पीट-पीटकर मार डाला; इलाके में तनाव

Wed, 04 Jun 2025 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: युवक के परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी है कि वह घर में चोरी की नीयत से घुसा था। इसके बाद घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लाेगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस लगातार इलाके में कैंप कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


लोगों का कहना हे कि दरियापुर में चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक मोहम्मद नेयाज उर्फ बुलेट की पीट-पीट हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गई है। सूचना पाकर हाथीडाह पुलिस ने शव को कब्जे में कर तफ्तीश शुरु कर दी है। युवक के गले में भी निशान पाए गए हैं। 
हाईवे पर हादसे में दो युवकों की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों, पिकअप ने मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दरियापुर गांव स्थित युवक मोहम्मद नेयाज मानसिक रुप से अर्ध विक्षिप्त था। सुबह में  गांव के ही मोहम्मद शरीफ के घर घुस गया, जहां उसे चोरी करने के आरोप में घर के लोगो ने पकड़ कर बेरहमी से लोगो ने लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। वही घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक बुलेट के शव को मोहम्मद शरीफ के घर से बरामद कर् ली है। शव को जब्त कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें