फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बहन और प्रेमिका पर डाली बुरी नजर, दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Fri, 20 Sep 2024 12:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar : गांव के एक मोड़ पर एक साईकिल पर बोर में लदा हुआ एक शव बरामद हुआ था। पुलिस की जांच शुरू हुई। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के पीछे छुपे असली कहानी को खोज निकाली। मामला छेड़खानी से जुड़ा था।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मोतिहारी के घोड़ासाहन पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अपराधियों ने युवक की हत्या कर उसे बोर में बंद कर साईकिल पर लादकर फरार हो गये थे। युवक की पहचान   घोड़ासाहन थाना क्षेत्र के निमुईया ग्राम निवासी रामजी साह के पुत्र विकास कुमार उर्फ़ विक्की (20) के रूप मे की गई।

विज्ञापन


बोरे मे बंद एक साइकिल पर लदी थी लाश 
घटना के संबंध में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि विकास कुमार उर्फ़ विक्की का शव 27 अगस्त को घोड़ासाहन के ललुआ नहर के समीप बोरे मे बंद एक साइकिल पर लदा हुआ मिला था। पुलिस को अज्ञात अभियुक्तों की पहचान करना एक चुनौती थी। अपराधियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेना पड़ा। जांच के दौरान इस मामले मे महत्वपूर्ण खुलासा हुआ।

मृतक आरोपी की बहन और प्रेमिका पर डाल रखी थी बुरी नजर 
ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि अभियुक्त की बहन और उसकी प्रेमिका दोनों पर विकास कुमार उर्फ़ विक्की की बुरी निगाह बनी हुई थी। इसको लेकर हत्या के तीन माह पहले से इनके बीच विवाद हुआ था। जब विक्की के आदत मे सुधार नहीं हुआ तो अभियुक्त ने इसको मोबाईल से बुलाकर सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उस मोबाईल को भी बरामद कर लिया है, जिससे अभियुक्त ने विक्की को कॉल कर बुलाया था और बुलाने के बाद इसकी हत्या कर दी। इस हत्या कांड मे पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित किया है। पुलिस ने इस मामले मे घोड़ासाहन के विकास कुमार और प्रभु साह को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें