फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नदी से तीन शव निकाले गए, एक की खोज चल रही; सोनपुर नाव हादसे में बड़ा अपडेट आया सामने

Fri, 20 Sep 2024 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : सोनपुर में नाव हादसे में कुल 6 लोग लापता हो गये थे। राहत कार्य रात से ही शुरू हो गई थी। जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलवाकर तुरंत राहत कार्य शुरू करवा दिया था। शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम ने तीन लापता लोगों के शव को बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन और जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर में हुए नाव हादसा में लापता चार लोगों में से तीन लोगों का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि सभी लोग राशन का सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नाव पर सवार 16 लोगों ने नाव से कुद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस आपाधापी में 10 लोग ही बाहर सुरक्षित निकल पाए। इस घटना में  दो लोग बुरी तरीके से झुलस गए, जबकि चार लोग लापता हो गए थे। एसडीआरएफ टीम ने चार लोगों में से तीन लोगों का शव सोनपुर थाना क्षेत्र के जैतिपुर के पास से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। बरामद शव को सोनपुर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


एक युवक की होने वाली थी शादी 
ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों में सोनपुर थाना क्षेत्र के बबुरवनी गांव निवासी मृतक स्व देवशरण राय के पुत्र नागेन्द्र राय, विरेन्द्र राय के पुत्र मृत्युंजय कुमार राय और उमाशंकर राय के पुत्र भीषण कुमार राय शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण कुमार की शादी होने वाली थी। चौथे शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान कर रही है।

इस वजह से पलट गई थी नाव 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पानी का लेवल ऊपर होने तथा हाई टेंशन विद्युत तार का झुका हुआ होने के कारण नाव पर सवार दो व्यक्तियों का सिर उस झुके हुए बिजली के तार में सट गया। तार सटते ही पूरे नाव में करंट प्रवाहित हो गई। इस दौरान नाव में सवार लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। नाव में अचानक हुए अफरातफरी के कारण नाव डगमगाने लगी और फिर नदी की तेज धारा में असंतुलित होकर नाव नदी में पलट गई। वहीं इस घटना में बबुरबनी के कॉलेज कर्मी भूषण राय तथा रेलकर्मी कामेश्वर राय बुरी तरीके से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सोनपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें