फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर के ITI कॉलेज परिसर में महिला की पेड़ से बांधकर पिटाई, ग्रामीणों ने छुड़ाया

Thu, 06 Apr 2023 04:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला को आईटीआई कॉलेज परिसर में पेड़ से बांधकर पीटा गया है। जानकारी लगते ही ग्रामीण वहां जुट गए और महिला को छुड़ाया।
विज्ञापन
महिला की पेड़ से बांधकर पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर आईटीआई कॉलेज में एक महिला को बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर स्थित राजेंद्र प्रसाद आईटीआई कॉलेज की है। महिला को अमरूद के पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। हालांकि, इस घटना को अंजाम देने वाले महिला के पाटीदार बताए गए हैं। घटना के बाद उजियारपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि किरण देवी को सूचना मिली कि उसके पाटीदार और आईटीआई कॉलेज चलाने वाले सुरेश प्रसाद सिंह उसकी जमीन में मिट्टी की कटाई कर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। उसके बाद वह खेत देखने गई, जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान महिला ने गुस्से में कॉलेज के पास ही लगे एक केले के पेड़ को भी काट डाला, जिस बात से नाराज हुए कॉलेज संचालक सुरेश सिंह, मंटू सिंह और सोनू सिंह सहित अन्य लोगों ने महिला को पकड़कर कॉलेज परिसर ले गए। वहां अमरूद के पेड़ से उसे बांध दिया। इस दौरान उसके साथ लाठी-डंडे और लात घूंसे से पिटाई की गई। हालांकि, मामले की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव में जुट गए और महिला को मुक्त कराया। उसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला के पति ने लगाया आरोप...
पीड़ित महिला किरण देवी के पति जागेश्वर सिंह ने बताया, राजेंद्र प्रसाद आईटीआई कॉलेज चलाने वाले उनके पाटीदार हैं। कॉलेज के बगल में उनकी कुछ जमीन है, जो बराबर उस जमीन को लिख देने के लिए दवा देते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को जानकारी मिली कि उनकी जमीन की मिट्टी काटकर कॉलेज परिसर को भरा जा रहा है। उसके बाद वह जमीन देखने गई थी, जहां विवाद के बाद उनकी पत्नी को कॉलेज परिसर में ले जाकर पेड़ से बांधकर पिटाई की गई।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष ने क्या कहा...
उजियारपुर के थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे जमीन विवाद कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें