फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव; ससुराल वालों पर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप

Fri, 15 Dec 2023 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Crime: रोहतास में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। लेकिन मृतका के भाई ने उसके ससुराल वालों पर जमीन हड़पने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि एक महीने पहले ही मृतका के पति की जमीन विवाद के कारण डिप्रेशन में आने से मौत हो गई थी। जानें पूरा मामला...।
 
विज्ञापन
नासरीगंज थाना, रोहतास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना पुलिस ने बाराडीह गांव से फांसी के फंदे से लटका एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई जुट गई। मृतका सोनी कुमारी के भाई मनोज कुमार ने आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन के ससुर, सास और नंद-नंदोई ने घटना को अंजाम देकर फांसी पर लटका दिया है।

विज्ञापन


मनोज कुमार ने कहा कि घटनास्थल को देखकर साफ लग रहा है कि सोनी कुमारी की हत्या करके उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। चूंकि जिस कमरे में सोनी को फांसी पर लटकाया गया है। वह खुद उतनी ऊंचाई पर फांसी के फंदे पर नहीं लटक सकती थी। ऐसे में यह जांच का विषय है कि सोनी कुमारी की मौत कैसे हुई है।

वहीं, पूर्व में मृतका के पति के भी भूमि विवाद के कारण डिप्रेशन में आने से मौत की बात बताई गई है। मृतका के भाई ने कहा कि उसकी बहन के सास, ससुर और नंद-नंदोई भी उसके पति की मौत के बाद उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन


वहीं, नासरीगंज थाना के चौकीदार ने बताया कि आत्महत्या मानकर शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बहरहाल, पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मायके वालों ने पुलिस से दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें