फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में महिला की हत्या; दबंगों से विवाद चल रहा था, पति को मारने आए थे, पत्नी को मार दी गोली

Mon, 01 Jul 2024 08:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

 मंसूरचक थाना अध्यक्ष ने बताया है कि महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने सोए अवस्था में एक शादीशुदा महिला की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्टोली गांव की है। मृत महिला की पहचान कस्टोली गांव के रहने वाले दिनेश कुमार महतो की पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मुझे गोली मारने आए थे अपराधी
मृत महिला के पति दिनेश कुमार महतो ने बताया है कि रविवार देर रात मैं अपनी पत्नी के साथ घर के बरामदे पर सोया हुआ था। बारिश के कारण थोड़ ठंड लगने लगी तो अपने कमरे में सोने चला गया। अचानक गोली चलने की आवाज से नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो हैरान रह गया। अपराधियों ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गए। उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद के कारण अपराधी मुझे गोली मारने आए थे। लेकिन, मैं कमरे में चला गया था। इसलिए मेरी पत्नी की हत्या कर दी।

गांव के ही दबंग के साथ विवाद चल रहा था
दिनेश कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले दबंग के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इस जमीन विवाद के कारण अपराधियों ने मेरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर, मंसूरचक थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मंसूरचक थाना अध्यक्ष ने बताया है कि महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें