सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने कई खुलासे किए।
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी ने कहा-अकेली आओ तब शादी करुंगा
पुलिस ने बताया कि काजल का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन बच्ची को लेकर दोनों के बीच में अनबन हुआ करता था। इसको लेकर के कई बार प्रेमी ने कहा कि अकेले ही आना होगा और फिर फिर शादी कर लेंगे। इसके बाद काजल बेटी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और एक बड़ी खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। लेकिन घटना के दो दिनों के अंदर ही वह पकड़ी गई।
काजल क्राइम पेट्रोल को देखने की शौकीन थी
सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अनुसंधान के दौरान में यह पता चला है कि आरोपी महिला काजल क्राइम पेट्रोल को देखने की शौकीन थी और हर रोज वह इसको देखा करती थी। घटना को अंजाम देने के लिए उसने सारा प्लान बनाया। इसके बाद मासूम बेटी को छत पर ले जाकर उसका गला रेत दिया। एफएसएल की जंच में आरोपी का सैंपल भी मिला। इसमें प्रेमी की हत्या में कोई भूमिका नहीं मिली है।