मुख्यालय का निरीक्षण करने पहुंच डीएम दिनेश राय।
- फोटो : सोशल मीडिया।
पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रूप में बदला नजर आया। जिलाधिकारी (डीएम) दिनेश कुमार राय ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकरहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने के लिए रवाना कर दिए। एक साथ सभी विभागों में अधिकारियों के जांच से दिनभर हड़कंप मचा रहा है। प्रखंड के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, जविप्र, कृषि, बिजली, पीएईडी, जलसंसाधन, लोक निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं सहीत विभिन्न विभागों में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहुंचकर गहनता से जांच की।
रूप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही
जिला प्रशासन का नजारा ठकरहा में पहली बार दिखा है। लोगों ने कहा डीएम के अभियान के रूप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही है। इलोगों ने कहा कि सुधार के इस स्वर्णिम काल को वर्षों तक याद किया जायेगा। जहां डीएम ने एक साथ सभी विभागों का हाल जाना। डीएम दिनेश कुमार राय ने डीईओ ने बीआरसी, कस्तूरबा वालिका विधालय सहित स्कूलों की जांच किए। ठकरॉहा सीएचसी का जांच सिविल सर्जन, आंगनबाड़ी की जांच डीपीओ ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जविप्र के दुकानों व राज्य खाद्य निगम के गोदाम का जांच जांच किया। डीएम ने बताया कि अपर समहर्ता ने राजस्व विभाग व उप विकास आयुक्त द्वारा विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच किया गया। बिजली, पानी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर जांच की।
पंचायत सचिव की रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहा
डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को ठकरॉहा में दिनभर रहे डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे फरियादियों की परेशानियों को काफी सहजता पूर्वक सुना और पीड़ितों के समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फरियादियों में शामिल मोतीपुर के मुखिया व सरपंच ने कहा कि पंचायत सचिव की रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई। मोतीपुर के सरपंच ने उमाटोला प्राथमिक विधालय के भूमि पर स्थानीय लोगों के अतिक्रमण की शिकायत किया। प्रखंड प्रमुख अंजु देवी और प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंडाधीन समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ ठकरहा के पीपी तटबंध पर चार नबर ठोकर पहुंचकर नदी व बांध ठोकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।