फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja 2024 : नवरात्रि में आकर्षण का केंद्र बना वंदे भारत एक्सप्रेस, शहर में बना चर्चा का विषय

Fri, 11 Oct 2024 08:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : नवरात्रि में लोग माता के दर्शन कर रहे हैं। इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भक्तो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन का मजा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में नवरात्रि की धूम है और लोग माता के दर्शन को लेकर खासे उत्साह में हैं। शहर के चंदवारा सोडा गोदाम चौक पर बनी ट्रेन वाली पंडाल की खूब चर्चा हो रही है।इस पंडाल में चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस इस बार भक्तो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। यही नहीं बल्कि हिन्दू तो हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं का भी उत्साह ट्रेन में चढ़ने और माता के दर्शन का केंद्र बना हुआ है। सभी लोग वन्दे भारत ट्रेन पर चढ़ के माता का दर्शन करने आर्टिफिशियल गुफाओं से होकर जा रहे हैं। इस दौरान स्टेशन भी बनाये गये हैं। स्टेशन पर टिकट घर बनाया गया है। लोग टिकट लेकर लंबी-लंबी कतार लगा कर ट्रेन पर सफर कर रहे है, जहां पूजा के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन का भी साधन बना हुआ है। साथ ही शहर के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बना है।  इस अनोखी पहल को सभी समाज के लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ नया करने की थी सोच 
इस संबंध में पूजा समिति के सदस्य रामबाबू का कहना है कि इस बार हमलोगों ने सोचा था कि पूजा में कोई नया चीज बनाया जाए, जिसके बाद उन्होंने वंदे भारत ट्रेन बना कर लोगों के सामने एक मिसाल पेश की है। यह आपसी प्रेम-सद्भाव के रूप में सामने आ रही है और लोग एक दूसरे के साथ टिकट कटा कर साथ में माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं घूमने आए सनोज मिश्रा ने बताया कि इस बार का यह प्रयोग लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया लग रहा है, खास कर बच्चे ट्रेन पर चढ़ने की जिद करते हैं और जिस वजह से उन्हें घुमाने के लिए भी ला रहे हैं। फिलहाल यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें