फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल में तलवार लेकर किया हंगामा, बेटे को स्कूल में किताबें नहीं मिलने से खफा था पिता

Fri, 08 Jul 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

यह घटना अररिया के जोकीहाट ब्लॉक के भगवानपुर में हुई। 

विज्ञापन
अररिया जिले में पिता ने तलवार लेकर हंगामा मचाया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले के एक सरकारी स्कूल में एक पिता ने हाथ में तलवार लेकर जमकर हंगामा मचाया। वह बेटे को स्कूली ड्रेस व किताबें नहीं मिलने से खफा था। उसने तलवार लहराते हुए प्रिंसिपल व शिक्षकों को धमकाया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

यह घटना अररिया के जोकीहाट ब्लॉक के भगवानपुर में हुई। आरोपी का नाम अकबर बताया गया है। वह अपने बेटे को स्कूल की यूनिफॉर्म और किताब के पैसे नहीं मिलने से इतना क्रोधित हो गया था कि नंगे बदन हाथ में तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया। उसे देख शिक्षक व विद्यार्थी बुरी तरह डर गए। 
अकबर को हंगामे के बीच बड़ी मुश्किल से शांत किया गया। हालांकि, वह धमकी देकर गया कि यदि 24 घंटे में उसके बेटे को ड्रेस व किताबों का पैसा नहीं दिया गया तो वह फिर आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें