फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में दो मासूम से गैंगरेप के विरोध में बवाल, सड़क पर उतरे लोग; दरिंदों को फांसी देने की मांग

Wed, 10 Jan 2024 01:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

छात्राएं और महिलाएं बच्चियों को सुरक्षा देने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करने लगी। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन दोषियों को फांसी की सजा नहीं देती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में दो मासूम से गैंगरेप और इनमें से एक की हत्या के विरोध में लोगों ने जमकर बवाल किया। बुधवार को गांव की महिलाएं और स्कूल की छात्राएं सड़क पर उतर आई। छात्राओं ने पटना खगौल मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। छात्राएं और महिलाएं बच्चियों को सुरक्षा देने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करने लगी। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन दोषियों को फांसी की सजा नहीं देती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही प्रशासन शिकायत लिखने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के कारण पटना-खगौल रोड पर जाम लग गया। इस कारण आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना के बाद फुलवारी शरीफ थाना सहित कई थाना के पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि साक्षी इकट्ठा किया जा रहा है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो सहेली से हुई थी दरिंदगी, एक की हत्या
बता दें कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेती (एक की उम्र 8 साल और दूसरी की 10) से गैंगरेप हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार को अपने घर के जलावन लाने के लिए पास मे गई थी। इस दौरान दोनों सहेली अचानक लापता हो गई। परिवार वाले लोगों ने दोनों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि दोनों लापता सहेलियां का शव कुछ दूर एक चवर में पड़ा है। परिवार के लोग आननफानन में जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची बेहोश हालत में पड़ी थी। वहीं दूसरी बच्ची का शव चवर में एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा था। आननफानन में लोगों ने बेहोश बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद आक्रोशित लोग हत्यारे को फांसी देने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें