गुस्साए लोगों ने गाड़ी को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली के हाजीपुर महनार मुख्य सड़क मार्ग पर चेचर चौक के पास अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक गुमटी नुमा दुकान में ठोकर मार दिया, जिसके कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना के बाद गुस्सा है, लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया है। इधर, घटना की सूचना पाकर बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और धू-धू कर जल रहे स्कॉर्पियो से आग को बुझा दिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले आई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल सभी चेचर चौक निवासी बताए गए हैं।
घायल में रामप्रवेश सिंह (72) और मनोज सिंह (45) बताए गए हैं। बाकी अन्य लोगों को इधर-उधर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रामप्रवेश सिंह और मनोज सिंह को बेहतर इलाज के लिए बिदुपुर पीएससी से सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि अनियंत्रित स्कार्पियो ने गुमटी नुमा दुकान में ठोकर मार दिया था, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि, सूचना पाकर तुरंत आग को बुझाकर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो पूरी तरीके से जल गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।