फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत, विद्यालय जाने के दौरान वाहन ने कुचला

Tue, 29 Oct 2024 05:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : दो शिक्षक एक बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से दो शिक्षकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान मोर निवासी राजेश कुमार और बरहपुर निवासी देवनंदन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


एक ही बाइक से जा रहे थे विद्यालय 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश कुमार और देवनंदन यादव ग्वासा शेखपुरा मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। दोनों एक साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ग्वासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच नये फोरलेन पर तेज गति से झारखंड से पटना जा रही इनोवा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोकामा और घोसवरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए ।इस हादसे के बाद मोर और बरहपुर गांव मातम में डूब गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें