फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :  पॉलिटेक्निक के दो छात्र सरयू नदी में डूबे, सात विद्यार्थी बाजार के बहाने निकले थे कॉलेज से

Sun, 07 Apr 2024 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Bihar : पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुल सात छात्र बाजार जाने की बात कहकर कॉलेज से निकले और पास के ही सरयू नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान अचानक बीच भंवर में दो छात्र फंस गए, जिसमें दोनों डूब गये। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में पॉलिटेक्निक के दो छात्र सरयू नदी में डूब गये। उनमें से एक की लाश बरामद हो गई, जबकि दूसरे की खोजबीन अभी भी जारी है। घटना सिसवन थाना क्षेत्र की है। बरामद छात्र की पहचान गोरिया कोठी निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। वहीं लापता छात्रा की पहचान जहानाबाद निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सात छात्र बाजार जाने की बात कहकर निकले थे कॉलेज से
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुल सात छात्र बाजार जाने की बात कहकर कॉलेज से निकले थे और पास के ही सरयू नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान अचानक बीच भंवर में दोनों छात्र फंस गए, जिसमें दोनों डूब गये। स्थानीय लोगों ने उन दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाने लगे। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत गोताखोरों को बुलाया और नदी में उतार दिया। गोताखोर नदी में कूदे और काफी मशक्कत के बाद उनमें से सुजीत कुमार के शव को पानी से बाहर निकाला, जबकि रौशन की खोजबीन अभी भी जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें