फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे दो छात्र बाढ़ के तेज धार में बहे, गोताखोर खोजने में जुटे

Mon, 23 Sep 2024 11:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : बिहार में मैट्रिक के दो छात्र बाढ़ के तेज धार में बह गये। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोचिंग से लौटने के क्रम में साइकिल के साथ ही दोनों बह गए। घटनास्थल से साइकिल और चप्पल मिला, लेकिन दोनों छात्र नहीं मिले।
विज्ञापन
बाढ़ के तेज धार में बह गए दो दोस्त। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। कई जगहों पर आवागमन ठप हो गया है। कई विद्यालयों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। इसी दौरान मुंगेर में पानी की तेज बहाव में फंसकर मैट्रिक के दो छात्र बह गए। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर - खड़गपुर मुख्य मार्ग की है। दोनों छात्रों की पहचान नाकी पंचायत के लोहची निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र मुकुंद कुमार (14) व बबलू पासवान के पुत्र चाहत कुमार के रूप में की गई है। चाहत कुमार अपनी नानी के घर लोहची में रहकर पढ़ाई करता था। चाहत सुलतानगंज के माल खानपुर का रहने वाला बताया जाता है।

विज्ञापन


 कोचिंग से लौटने के दौरान तेज धार में बहे 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि दोनों नाकी पंचायत के लोहची से प्रतिदिन साईकिल से कोचिंग करने बरियारपुर आते थे। प्रतिदिन की तरह दोनों छात्र साइकिल से बरियारपुर कोचिंग आए थे, जहां से देर शाम के लगभग 8:00 बजे दोनों साइकिल से ही लौट रहे थे। इसी दौरान किसी ने दोनों को पानी में बहते हुए देखा और शोर मचाया। जब तक कोई उसे बचाने पहुंच पाता तब तक दोनों छात्र बाढ़ के पानी में लापता हो गये।

घर नहीं लौटने पर शुरू हुई खोजबीन 
देर शाम जब दोनों अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। इस क्रम में उन्हें पता लगा कि दोनों शिवाला के पास पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। इसके बाद घटनास्थल से गोताखोरों ने छात्र की साइकिल व चप्पल बरामद कर लिया पर दोनों छात्र का पता नहीं चल पाया। चाहत के मामा अंकित कुमार ने बताया कि चाहत व मुकुंद दोनों 2:00 बजे साइकिल से कोचिंग करने बरियारपुर आए थे। देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे तो वह खोजबीन के लिए वहां से निकल गए। यहां आकर पता चला कि बरियारपुर के पास साधु बाबा स्थान के पास उसका साइकिल पड़ा हुआ है, लेकिन उन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय विनय कुमार गुड्डू ने बताया कि पता चला है कि दो छात्र यहां बाढ़ के पानी में बह गए हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है परंतु संसाधन के अभाव में गोताखोर दोनों छात्र को बरामद नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें