फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मोतिहारी में दो बच्ची की मौत, स्कूल से आने के बाद जामुन तोड़ने गई थी दोनों; ऐसे हुआ हादसा

Sat, 19 Aug 2023 09:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News : खेत से काफी मिट्टी काटी गई थी। लगातार बारिश से इसमें जलजमाव हो गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि इसमें कोई डूब सकता है। खेलने के दौरान दोनों बच्ची जामुन तोड़ने लगी। अचानक दोनों इस बड़े से गड्ढे में जा गिरी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। दोनों खेलने के दौरान खेत में जामुन तोड़ने गई थी। इसी दौरान दोनों पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। दोनों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन जबतक कोई मदद से आता, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना दरपा थाना क्षेत्र के भवानीपुर की है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
इधर, स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों मासूम को बाहर निकाला। आननफानन में डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान राज कुमार यादव की बेटी अंतरा कुमारी (5 साल) और रूपेश कुमार की बेटी कृति कुमारी (10) के रूप में हुई। दरपा थानाध्यक्ष धरमेंद्र कुमार ने बताया कि दो बच्ची की डूबने से मौत की खबर मिली। उसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

स्कूल से आने बाद खेत की ओर गई थी 
अंतरा के पिता मृतका के पिता राज कुमार यादव ने बताया कि उसकी अंतरा, कृति कुमारी और अंकृति कुमारी तीनों स्कूल से आने के बाद वह खेत तरफ जामुन तोड़ने गई थी। इसी बीच भवानीपुर सारेह में एक खेत से मिट्टी काटी हुई थी। गड्ढा होने के कारण बहुत पानी लगा हुआ है। किसी को अंजादा नहीं था कि इसमें डूबने लायक पानी है। जामुन तोड़ने के क्रम में ही दोनों गड्ढे में जा गिरी। अंतरा और कृति के डूबता हुए देख अंकृती कुमारी शोर मचाया, जब तक स्थानीय लोग आते और उसे गढ़े से ढूंढ कर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें