फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : UP से प्रेम विवाह कर आई बिहार, ससुराल में पड़ोसी घर में घुसकर करने लगा छेड़खानी

Sat, 19 Aug 2023 12:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : उत्तर प्रदेश की दूसरे कौम की लड़की प्रेम विवाह कर बिहार आई। लेकिन ससुराल के बगल में रहने वाले कुछ आवारा लड़कों ने लड़की को अकेला पाकर उसके घर में जबरन घुसकर छेड़खानी किया। अब पीड़िता ने उन आरोपियों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।  
विज्ञापन
नवविवाहिता के साथ छेड़खानी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में एक नवविवाहिता ने उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने नजदीकी थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के द्वारा दिए गये आवेदन के अनुसार कुछ दिन पूर्व गौरीचक के हंड्रेड मुसहरी के एक युवक ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक लड़की से प्रेम विवाह कर अपने घर लाया। शुक्रवार को नवविवाहिता अपने घर में अकेली थी। इस बीच घर में नवविवाहिता को अकेली देखकर गांव का ही एक युवक झूलन रविदास घर में घुस गया और उस महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। नवविवाहिता ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि जब महिला ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया, तो झूलन रविदास उसके साथ मारपीट करने लगा और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। इस जोर जबरदस्ती के दौरान महिला जोर जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें