फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लेते ही दो बच्चों की मौत : बिहार में सामने आया मामला तो तेजस्वी का स्वास्थ्य विभाग रह गया सन्न, जांच

Fri, 05 Jan 2024 03:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar : बिहार के एक जिले में वैक्सीन लेते ही दो बच्चों की मौत हो गई। मामला सामने आते ही  
स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य विभाग सन्न रह गया। हालांकि बच्चों की मौत के इस कारण से विभाग इंकार कर रहा है।  
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोग और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में टीका लगने से दो नवजातों की मौत हो गई। घटना टेटिया बंबर प्रखंड के राजाडीह गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को बुधवार को टीका दिया गया था, जिसमें एक की मौत बुधवार को हो गई, जबकि दूसरे की मौत गुरुवार की देर रात हो गई। शव को लेकर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले की जांच के लिए टीम सदर अस्पताल मुंगेर से घटनास्थल के लिए निकल गई है। मृतकों की पहचान अवधेश यादव के पुत्र आदित्य कुमार (डेढ़ माह) और अमित कुमार की बेटी अनुष्का कुमारी (दो माह) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बच्चों की ऐसे हो गई मौत 
आदित्य की बड़ी मां खुशबु देवी ने बताया कि बुधवार को वैक्सीन लगाई गई थी, जिसके बाद आदित्य को बुखार आया। आदित्य की मां ने उसे दूध पिलाया और फिर बुधवार की रात में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अनुष्का कुमारी के परिजनों का कहना है कि सुई लगने से पहले अनुष्का ठीक थी। फिर मां ने उसे दूध पिलाकर सुला दिया था। गुरुवार के सुबह में उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी टीम 
स्वास्थ्यकर्मियों का कहना बच्चों को पेंटावैलेंट का टीका लगा था। यह टीका बच्चों को पांच घातक रोगों- गलघोंटू, पर्टुसिस (काली खांसी), टिटनेस, हेपेटाइटिस बी और हीमोफिलस इंफ्लुएंजा टाइप बी (हिब) से बचाता है। स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि जिस डेढ़ माह के बच्चे की मौत हुई है, उसे पहला टीका पड़ा था। दूसरा तीन माह का बच्चा था, जिसे दवा की दूसरी डोज पड़ी थी। पीएचसी के चिकित्सक डॉ मोहम्मद अंसार का कहना है कि 18 बच्चों को टिका लगाया था। यह रूटिन कार्यक्रम है। उम्र के हिसाब से डोज दिया गया था। स्वास्थ्य टीम अपने स्तर से जांच कर रही है। इससे पूर्व, सिविल सर्जन डा. पीएम सहाय ने मामले की जांच का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें